रामनवमी में सुकरीगढ़ा के आसमान में चमकेंगे बाबा म्यूजिकल ग्रुप के सि
रामगढ़: एक और जहां पूरे भारतवर्ष में नवरात्रा को लेकर भक्तों में काफी श्रद्धा देखने को मिल रही है वही दूसरी और भक्त प्रेमी भव्य जागरण के भी आश लगाए बैठे हैं। चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा पंचायत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत नवरात्री पूजा का आयोजन किया गया हैं जिसमे बाबा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा भव्य जागरण किया जाएगा। बाबा म्यूजिकल ग्रुप आज के समय में किसी नाम का मोहताज नहीं। पूरे झारखंड प्रदेश के साथ साथ बिहार बंगाल तथा बाकी राज्यों में अधिकांस जागरण व झांकी का आयोजन बाबा म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा ही की जाती हैं। नतीजन यह हैं कि भव्य जागरण व झांकी देख लोग बाबा म्यूजिकल का सहराना करना नही भूलते। चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आनंद प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे गांव के सहयोग से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया हैं। जिसमे नवमी दिन रविवार को बाबा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पूरे गांव के साथ सुदूरवर्ती इलाकों के ग्रामीण पहुंच कर जागरण में सम्मिलित होंगे। मीडिया से बात करने के दौरान बाबा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक संजू बाबा ने बताया कि इस जागरण का आयोजन चैती दुर्गा पूजा समिति सुकरीगढ़ा की ओर से किया जा रहा है। इस जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। जो की जागरण रात्रि 9 बजे शुरू होगा, जो सुबह चार बजे तक लगातार भक्ति मय माहौल के साथ चलेगी। बाबा म्यूजिकल ग्रुप को अब तक पुरे प्रदेश की जनता का भरपूर सहयोग मिला हैं हमें उम्मीद है कि इस बार भी माता रानी के भक्त हमें भरपूर प्यार देंगे। उन्होंने कहा कि जागरण की शोभा को बढ़ाने के लिए सभी सपरिवार आएं।