चैंपियंस लीग के प्रथम चरण में बायर्न म्यूनिख को विलारियल ने हराया
गोलमशीन करीम बेंजमा की एक और हैट्रिक के दम पर रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के प्रथम चरण के क्वार्टर फाइनल में गत विजेता चेल्सी को 3-1 से धराशाई कर दिया। लीग के पिछले ही मैच में हैट्रिक करने वाले बेंजमा यहां भी नहीं रुके और इंग्लिश टीम को अपने घर स्टैमफोर्ड ब्रिज में करारी सहनी पड़ी। 34 वर्षीय फ्रेंच स्ट्राइकर का इस सत्र के 36 मैचों में रियल के लिए यह 37वां गोल है। ऐसा प्रदर्शन उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं किया। तभी तो रियल के कोच कार्लो एंसेलोटी के मुंह से मैच के बाद उनके लिए यही शब्द निकले कि वह सभी के लिए बहुत बड़ा उदाहरण हैं।
रियल ने पहले 24 मिनट में ही बेंजमा के हेडर से दो गोल ठोक दिए। 21वें मिनट में विनिसियस जूनियर ने 24वें मिनट में क्रोएशियन लूका मोद्रिच के क्रास पर ये दोनों निकले। इसके उलट चेल्सी के लिए बतौर स्थानापन्न उतरे बेल्जियम स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने मैच खत्म होने से 20 मिनट पहले हेडर के जरिए गोल का मौका छोड़ दिया। चेल्सी की इस हार के साथ लीग के ऑल इंग्लिश सेमीफाइनल की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं। इस लेग के विजेता का सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी और एटलेटिको मैड्रिड के विजेता से मुकाबला होगा। सिटी प्रथम चरण में 1-0 से जीत हासिल कर चुकी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.