ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Ashneer Grover फिर चर्चा में, अब इस वजह से मांगा भारतपे के सीईओ का इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली। BharatPe के पूर्व प्रमुख अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के बोर्ड को पत्र लिखकर CEO सुहैल समीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह बात तब उठी है जब सोशल मीडिया पर समीर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। ग्रोवर ने अध्यक्ष रजनीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की है। दरअसल, भारतपे के पूर्व कर्मचारी करण सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था, जिस पर अशनीर की बहन आशिमा ने रिप्‍लाई किया था। इस पोस्‍ट पर समीर ने लिखा-बहन तेरे भाई ने सारा पैसा चुरा लिया है। अब सैलरी देने को बहुत कम पैसा बचा है। बता दें कि सरकी ने इस पोस्‍ट में पुराने कर्मचारियों को बर्खास्त करने और वेतन न मिलने का मुद्दा उठाया था।

समीर की भाषा डिफेमेटरी है, उसे छुट्टी पर भेजो : ग्रोवर

ग्रोवर ने 8 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा कि इस सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में समीर की भाषा न केवल डिफेमेटरी है बल्कि स्पष्ट रूप से एक झूठ और कंपनी के दिवालिया होने की स्वीकारोक्ति है कि बोर्ड के सीईओ और सदस्यों ने ऐसा कर डाला। इस मामले में सीईओ को तुरंत उनके खराब व्यवहार के लिए कारण बताओ नोटिस दिया जाना चाहिए और कंपनी के ब्रांड को नुकसान पहुंचाने के लिए तुरंत छुट्टी पर भेजा जाना चाहिए।

सुहैल को साबित करना होगा कि वह नशे में नहीं था

ग्रोवर ने कहा-सुहैल को बोर्ड के सामने साबित करना होगा कि वह शराब और नशीली दवाओं के प्रभाव में नहीं था, जब उसने लिंक्डइन पर यह पोस्‍ट किया। भारतपे के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने अपने इतिहास में सबसे मजबूत तिमाही फाइनेंशियल दर्ज किए हैं।

कंपनी के राजस्‍व में 4 गुना बढ़ोतरी : प्रवक्‍ता

प्रवक्ता ने कहा “हमने पिछले साल की समान अवधि में अपने कुल राजस्व में 4 गुना वृद्धि दर्ज की है। तिमाही आधार पर कोविड -19 की तीसरी लहर के बावजूद कंपनी की ग्रोथ 30 प्रतिशत रही है। महीने-दर-महीने की तुलना में हमारे सभी मेट्रिक्स सबसे तेज रफ्तार से बढ़े हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.