ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखण्ड कंपनी में अचानक हुआ तेज धमाका ,कई कर्मचारी हुए घायल

झारखण्ड । वनराज स्टील्स कंपनी के समीप रहने वाले लक्ष्मण मार्डी ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे जैसे ही कंपनी के अंदर से तेज आवाज के साथ धुंआ दिखा तो स्थानीय ग्रामीण कंपनी की ओर भागे। सभी यही जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर कंपनी में क्या हुआ। लेकिन गेट पर तैनात गार्ड ने किसी को जाने नहीं दिया।

लक्ष्मण मार्डी ने बताया कि स्थानीय निवासी इस बात से भी परेशान थे कि उनके कई स्वजन कंपनी में कार्यरत हैं. यदि दुर्घटना हुई है तो कौन घायल हुआ है, सब यहीं जानना चाहते थे। लेकिन थोड़ी देर में कंपनी के अंदर से कुछ गाडिय़ां निकली, जिसमें घायलों को जमशेदपुर ले जाया जा रहा था। पूछने पर कंपनी के कुछ अधिकारियों ने बताया कि छोटी सी दुर्घटना है, तीन-चार कर्मचारियों को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेरे साथ कई कर्मचारी टीएमएच आए हैं, जहां घायलों का इलाज हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.