ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्‍वास सारंग का बयान, अमिताभ बच्चन ने सोनिया गांधी की अनर्गल बातों को नहीं स्वीकारा, इसलिए कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा

भोपाल।   अमिताभ बच्चन ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में मान-सम्मान कमाया है। वह कांग्रेस को तब अच्छे लगते थे, जब कांग्रेस के सांसद थे। उन्होंने सोनिया गांधी की अनर्गल बातों को नहीं माना। उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। इस कारण कांग्रेस के नेताओं के पेट में दर्द है। यह बात चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। बता दें कि राजधानी में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को भोपाल में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का पुतला दहन किया था। कांग्रेस का कहना था कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब तो ये कलाकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि के दामों में मामूली बढ़ोतरी पर भी विरोध करते थे, अब भाजपा की सरकार है तो वह चुप क्यों हैं। इतनी महंगाई बढ़ने के बाद भी वह विरोध नहीं कर रहे हैं। सारंग ने कहा कि अमिताभ जी से देश ही नहीं, दुनियाभर के लोग प्यार करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। वह अच्छे कलाकार ही नही बहुत अच्छे व्यक्ति भी हैं। उनको इस तरह राजनीति में घसीटना कांग्रेस की कुंठा है। महंगाई के मामले बच्चन जी कहां से आ गए। उन्होंने कहा कि अमिताभ जी पहले तो नेहरू परिवार से जुड़े थे। उन्होंने देखा कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है तो उन्होंने इससे खुद को अलग कर लिया। खुद को राजनीति से भी अलग कर लिया।

Bhopal News: भीषण गर्मी में नींबू की शीतलता पर महंगाई का ग्रहण, दाम में बेतहाशा बढ़ोतारी से मन खट्टा

यह भी पढ़ें

गुंडे-बदमाश किसी पार्टी के नहीं होते

शाहिद कबाड़ी के मामले में कांग्रेस नेताओं द्वारा आला पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के मामले में उन्होंने कहा कि गुंडे-बदमाश किसी पार्टी के नहीं होते। भाजपा की सरकार में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ इसी तरह से सख्त कार्रवार्ई होती रहेगी। कांग्रेस उन्हें संरक्षण दे रही है। दक्षिण में हिंदी के विरोध पर मंत्री सारंग ने कहा कि जो लोग क्षेत्रवाद की राजनीति करते हैं, वही लोग हिंदी का विरोध करते हैं। सारंग ने कहा कि शहडोल मेडिकल कालेज में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति के मामले में उन्होंने कहा कि जो नियुक्ति की गई थी, उसे ठीक कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.