एक रिचार्ज और 365 दिन की खुशियां! डेली 2.5GB डाटा और फ्री Hotstar; हर दिन का खर्च मात्र 8.33 रुपये
जब से टेलिकॉम रिचार्ज महंगे हुए हैं तब से लेकर अब तक कई यूजर्स हर महीने रिचार्ज कराने को एक बोझ समझने लगे हैं। हर महीने न्यूनतम रिचार्ज 250 रुपये का तो कराना ही पड़ता है। लेकिन जरा सोचिए कि हर महीने की इसी कीमत में अगर आपको एक वर्ष का रिचार्ज मिल जाए तो। जी हां, आज जो प्लान हम आआपको बता रहे हैं वो Jio का है और इसका हर महीने का खर्च 249 रुपये आता है। वहीं, एक दिन का खर्च 8.33 रुपये आता है। एक बार के रिचार्ज में आपको सालभर की छुट्टी मिल सकती है। इस प्लान में सिर्फ डाटा और कॉलिंग ही नहीं बल्कि एक साल के लिए फ्री Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं Jio के वार्षिक रिचार्ज प्लान के बारे में।
2,999 रुपये का प्लान:
इस प्लान में 365 दिन की वैधता दी जाएगी। इसमें हर दिन यूजर को 2.5 जीबी डाटा दिया जाएगा। पूरी वैधता के दौरान 912.5 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं, 499 रुपये वाला Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। इसके अलावा JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
हर दिन का खर्च मात्र 8.33 रुपये:
प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। अगर इसकी हर महीने की कीमत देखी जाए तो यह करीब 249 होती है। अगर 249 रुपये को 30 दिन से डिवाइड कर दिया जाए तो यह कीमत 8.33 रुपये हो जाती है। ऐसे में आपको 8.33 रुपये हर दिन देकर 2.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। तो देखा कैसे एक साल का रिचार्ज किफायती हो गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.