ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सामुदायिक गतिविधियों से लोगों को जल संरक्षण के लिए करें प्रेरित

भोपाल : प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री मनीष सिंह ने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा क्रियांवित की जा रही जल प्रदाय परियोजनाओं की समीक्षा की। श्री सिंह ने कहा कि जिन परियोजनाओं में प्रयोगिक परीक्षण प्रारंभ हो गया है, वहाँ सामुदायिक गतिविधियों से लोगों को जल-संरक्षण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। प्रयोगिक परीक्षण बैतूल बाजार,पेटलावद, मऊगंज, सोहागपुर, बनखेड़ी, फूंपकलां, ईसागढ़, सुसनेर, शडौरा, हटा, भेडाघाट और माकडोन में प्रारंभ हो गया है।

श्री सिंह ने परियोजनाओं की भौतिक समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की समस्त परिजानाओं को निर्धारित समय-सीमा पूरा किया जाये। परियोजनाओं में बाधित बन रहे मुद्दों को शीघ्र निपटाया जाये तथा इसकी प्रति सप्ताह समीक्षा की जाये। गौरतलब है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से 130 निकायों और विश्व बैंक के सहयोग से 4 निकायों में जल प्रदाय परियोजना पर काम किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्री निकुंज श्रीवास्तव, अपर आयुक्त श्रीमती रूचिका चौहान और प्रमुख अभियंता श्री दीपक रत्नावत मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.