ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निजी अस्पतालों को अब 600 के बजाय 225 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड वैक्सीन

नई दिल्ली | वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए अपनी कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत में काफी कमी करने का फैसला किया है। कंपनी अब निजी अस्पतालों को 600 रुपये के बजाय 225 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से वैक्सीन मुहैया कराएगी। कंपनी की यह घोषणा ऐसे समय पर सामने आई है, जब भारत में सभी 18 साल से ऊपर के व्यस्कों के लिए बूस्टर खुराक शुरू की जा रही है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि एसआईआई ने केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत में संशोधन करने का फैसला किया है।

पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद एसआईआई ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से 225 रुपये प्रति खुराक करने का निर्णय लिया है। हम सभी 18 से अधिक की उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक देने के केंद्र के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं।”

कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत को कम करने का निर्णय सरकार की उस घोषणा के एक दिन बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 से अधिक उम्र के लोगों को कोविड टीकों की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराई जाएगी।

केंद्र ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वे सभी लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और जिन्हें दूसरी खुराक लिए हुए 9 महीने पूरे हो चुके हैं, वे एहतियाती खुराक के पात्र होंगे।

इस बीच, शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक आभासी बैठक में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा कि निजी कोविड टीकाकरण केंद्र एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) के लिए सेवा शुल्क के रूप में अधिकतम 150 रुपये तक ही चार्ज कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.