ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बढ़ी हुई दर हो चुकी है लागू, मई का बिल देगा झटका

भोपाल । प्रदेश में बिजली के नए दाम बीते शुक्रवार से लागू हो गए हैं। बिजली की बढ़ी दर के आधार पर बिजली बिल मई माह में उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस बिल में एक अप्रैल से सात अप्रैल तक के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के आधार पर तय बिजली की दर के हिसाब से ही आंकलन होगा लेकिन आठ अप्रैल ये बढ़ी दर प्रभावी हो जाएगी। यानी अप्रैल के बिल में दो दरों के आधार पर खपत का आंकलन किया जाएगा। बिजली मामलों के जानकार कहते हैं कि मप्र विद्युत नियामक आयोग ने 2.61 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाने की अनुमति दी है। आने वाले दिनों में साल के औसत खपत के आधार पर 45 दिनों की खपत के बराबर सुरक्षा निधि भी उपभोक्ताओं से ली जानी है जिसके लिए तैयारी हो रही है। बिजली कंपनी सुरक्षा निधि हर उपभोक्ता से वसूलती है ताकि बिजली बिल नहीं जमा करने पर उपभोक्ता की सुरक्षा निधि से ही राशि का समायोजन किया जा सके। बिजली कंपनी सुरक्षा निधि पर बैंक की दर से सालाना ब्याज भी उपभोक्ता को देती है।

बिजली के ये दाम लागू :
खपत प्रति यूनिट दर फिक्स जार्च
0-50 यूनिट 4.21 रुपये 69 रुपये
51-150 यूनिट 5.17 रुपये 121 रुपये
151-300 यूनिट 6.55 रुपये 26 रुपये प्रत्येक 0.1 किवा के लिए
300 से ज्यादा 6.74 रुपये 27 रुपये प्रत्येक 0.1 किवा भार के लिए

अभी ये थे दाम :
घरेलू उपभोक्ता मौजूदा दाम
0-50 3.25
51-100 4.13
101-150 5.05
151-300 6.40
300 से ज्यादा 6.65

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.