ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हनुमान जी की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, मिलता है अशुभ फल

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। संकटमोचन हनुमान जी के भक्तों में हनुमान जयंती के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिलता है और देशभर में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री विष्णु को राम अवतार के वक्त सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। पवनपुत्र हनुमानजी ने रावण का वध, सीता की खोज और लंका पर विजय पाने में श्रीराम की पूरी सहायता की थी। हनुमान जी की पूजा करने से दुखों का नाश हो जाता है और हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा हर समय करते हैं। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। संकटमोचन हनुमान जी की पूजा कभी भी की जाए लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आपने पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो यह पूजा सफल नहीं होगी। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जिसे बजरंगबली की पूजा के दौरान ध्यान रखना चाहिए।

बिना स्नान के न करें पूजा
सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा बिल्कुल पवित्र और स्वच्छ होकर करने का विधान है। इसलिए शास्त्रों के अनुसार जब भी हनुमान जी की आराधना करें तो स्नान आदि से निवृत्त होकर करें। अन्यथा हनुमान जी की पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होगा।

जूठे मुंह न करें पूजा
किसी भी पूजा से पहले हाथ पैर मुंह साफ करना चाहिए और कुछ भी खाना नहीं चाहिए। हनुमान जी की पूजा के समय अपने मुंह को साफ करके और कुल्ला करके ही पूजा आरंभ करें। जूठे मुंह की गई पूजा से अशुभ फल प्राप्त होंगे।

पूजा के दौरान गंदे वस्त्र न पहनें
हनुमान जी की पूजा करते समय सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार गंदे वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा से अशुभ फल प्राप्त होता है। इसलिए जब भी हनुमान जी की पूजा करें साफ वस्त्र ही धारण करें।

दोपहर के समय पूजा न करें
हनुमान जी की पूजा करने के लिए सुबह और शाम का समय उत्तम होता है। शास्त्रों के अनुसार शाम के 7 बजे का समय हनुमान पूजन के लिए सबसे शुभ होता है। इसलिए कभी भी गलती से हनुमान जी की पूजा दोपहर के समय ना करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.