ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में किया पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में आज केसिया और मौलश्री का पौधा लगाया। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वश्री शुभम चौहान, आशुतोष मालवीय, शिवम् मिश्रा और राहुल तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। इन युवाओं ने प्रदेश में “माँ तुझे प्रणाम” योजना पुनः आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना।

नगर निगम भोपाल के स्वच्छाग्राही, स्वच्छता चेम्पियन और भारत सरकार द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित श्री शुभम चौहान राजधानी भोपाल में युवाओं के साथ लगातार पर्यावरण-संरक्षण की गतिविधियों से संलग्न रहते हुए जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लगभग 550 स्थानों पर पौधे रोपने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा भी स्वच्छता गतिविधियों में योगदान के लिए श्री शुभम को सम्मानित किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.