ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूनिक के चक्कर मे कार जप्त हरियाणा पासिंग बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली से खरीद कर इंदौर में दौड़ाना पड़ा भारी

यूनिक के चक्कर मे कार जप्त हरियाणा पासिंग बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली से खरीद कर इंदौर में दौड़ाना पड़ा भारी

बीएमडब्यू कार पर 48,000 रुपये लगाकर दिल्ली में करवाई कलर व्रेपिंग ताकि पूरे इंदौर में अलग दिखे कार, Copper Pink BMW का चालान बनाया गया और गाड़ी हुई जब्त।   दिल्ली से खरीदी, हरियाणा पासिंग कार को इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस ने नियमो का उलंघ्घन करने पर किया जप्त।

 पूर्व में भी उक्त कार को ब्लैक फिल्म लगी होने पर डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने जुर्माना , उसके बाद ड्रिंक एंड ड्राइव की गलती पर न्यायालय द्वारा किया जा चुका है जुर्माना  लगातार नियमो का उलंघ्घन करने वाले वाहनों पर यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम रख रही नजर। खजराना यातायात प्रबंधन बीट क्षेत्र के प्रभारी सूबेदार अमित कुमार यादव व टीम द्वारा खजराना चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा था, इसी दौरान खजराना से बंगाली चौराहे की ओर जा रही बिना नंबर प्लेट कार को रोका गया। उक्त बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक HR26-CD-3570 चला रहे चालक रितेश तिवारी ने बताया की वाहन मालिक का नाम विशाल डावर इंदौर निवासी है। उक्त कार को पूर्व में भी डीसीपी, यातायात प्रबंधन श्री महेश चंद जैन द्वारा भंवरकुआं चौराहा पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में रोक कर ब्लैक फिल्म लगी होने पर कार्रवाई की जा चुकी है, तथा खजराना चौराहा पर ही सूबेदार अमित कुमार यादव ने पिछले महीने बिना नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने पर गाड़ी को जप्त कर न्यायालय में चालान पेश कर जुर्माना किया गया था।

लेकिन पुनः यह कार बिना नम्बर और कार पर कलर व्रेपिंग किये हुए पाई गई। यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम ने गाड़ी पर अलग तरह का कलर व्रपिंग की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से जुटाई तो यूट्यूब पर दिल्ली के कार डेकोर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे इसी कार के बारे में वीडियो बनाया गया था जिस पर लिखा था “48,000  रुपये में दो दिन में क्या कार बना डाली की लोग देखते रह गए”

वीडियो से पता चला कि उक्त वाहन के स्वामी ने दिल्ली से गाड़ी ली है, हरियाणा पासिंग है और इंदौर में चला रहा है, खास बात यह है कि उस वीडियो में एक व्यक्ति जो शॉप का मालिक है वह कह रहा है कि गाड़ी मालिक चाहता है कि उसकी गाड़ी पूरे इंदौर में यूनिक दिखे।  और इसी लिए बीएमडब्ल्यू को 48000 रुपये लगाकर गाड़ी पर कलर कर मॉडिफाई किया जो कि रजिस्ट्रेशन की शर्तों का भी उल्लंघन है। सूबेदार अमित कुमार यादव द्वारा बिना नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन शर्तों का उल्लंघन तथा मध्य प्रदेश कराधान अधिनियम के तहत जप्त कर कार को थाने पहुचाया गया, चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.