ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुर्ग की बस्ती में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ में यह  घटना भिलाई के छावनी थाना इलाके के सूर्या नगर की बताई जा रही है।  आग इतनी भयानक थी कि बस्ती की 100 से ज्यादा झोपडियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भयंकर हो गई है कि झोपडियों में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो रहा है। अब तक 10 सिलेंडर ब्लास्ट हो चुके हैं। जिससे आग और फैल रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शनिवार दोपहर जब छावनी थाना इलाके के सूर्या नगर बस्ती में लोग जब अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी लगभग ढ़ाई बजे एक घर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। धीरे-धीरे 100 से ज्यादा घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके द्वारा जानकारी देने के बाद भी बहुत देर तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची जिसके कारण आग और भयावह हो गई। इससे नाराज होकर स्थानीय चक्का जाम करने की कोशिश में थे, जिन्हें पुलिसवालों ने काफी समझा-बुझा कर रोका। आग लगने की घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.