ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में किया भारी इजाफा

आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने देश में लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में 700 आधार अंकों का इजाफा करने का फैसला लिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल एसजेबी ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की हुई है।

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के मौद्रिक बोर्ड ने स्थायी जमा सुविधा दर और स्थायी उधारी सुविधा दर में 700 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करते हुए इन्हें क्रमश: 13।50 फीसदी और 14।50 फीसदी करने का फैसला किया। यह वृद्धि शनिवार से प्रभाव में आ गई है। मौद्रिक बोर्ड ने कहा कि मांग बढ़ने, घरेलू आपूर्ति में व्यवधान, विनिमय दर मूल्यह्रास और वैश्विक स्तर पर जिसों की ऊंची कीमतों के कारण आने वाले समय में मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ेगा। इस बीच श्रीलंका वित्तीय सहायता के लिए 11 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से वार्ता शुरू करेगा। बीते दो साल में श्रीलंका का विदेशी मुद्रा कोष करीब 70 फीसदी घटकर मार्च माह के अंत तक 1।93 अरब डॉलर रह गया। मार्च में मुद्रास्फीति भी बढ़कर 18।7 फीसदी पर पहुंच गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.