अतरी प्रखंड के टेउसा में सांप काटने से महिला की मौत
अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा में मनोज चौधरी की पत्नी खुशबू देवी की सांप काटने से मृत्यु हो गई। घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है जब वह अपने घर के पीछे शौच करने गई थी इसी बीच एक जहरीले सांप ने डस लिया, आनन फानन में परिजन उसे अतरी स्वास्थय केन्द्र ले गए जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए गया रेफर कर दिया गया लेकिन परिजननों ने गया ना ले जाकर झाड़ फूंक करने खेसारी ले गए इसी बीच उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की दो बेटी है एक पांच साल की और दूसरी तीन साल की दोनों बच्चों के सर से मां की ममता का साया उठ गया।