ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरबीआई-विनियमित बाजारों में 18 अप्रैल से नौ बजे से शुरू होगा कारोबार

आरबीआई-विनियमित बाजारों में 18 अप्रैल से कारोबार नौ बजे से शुरू होगा. आरबीआई (RBI) ने कहा कि 18 अप्रैल से वित्तीय बाजारों में कारोबार सुबह नौ बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक चलेगा. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों में लेनदेन अब बदले हुए समय के साथ ही हो पाएगा.

Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमन वाले बाजारों में 18 अप्रैल से कारोबार 10 बजे के बजाय सुबह नौ बजे से ही शुरू हो जाएगा. आरबीआई (RBI) ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि लोगों की आवाजाही पर लगी पाबंदियां काफी हद तक खत्म हो जाने और दफ्तरों में कामकाज सामान्य होने के मद्देनजर वित्तीय बाजारों में कारोबार की शुरुआत सुबह नौ बजे से ही करने का फैसला किया गया है

कोविड-19 महामारी आने के बाद इन बाजारों में कारोबार की शुरुआत सुबह 10 बजे से होने लगी थी. लेकिन 18 अप्रैल से ये बाजार एक बार फिर नौ बजे से ही खुलेंगे.

आरबीआई (RBI) ने कहा कि 18 अप्रैल से वित्तीय बाजारों में कारोबार सुबह नौ बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक चलेगा. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों में लेनदेन अब बदले हुए समय के साथ ही हो पाएगा.

आरबीआई (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक समीक्षा के बाद सभी वित्तीय बाजारों में कारोबार 18 अप्रैल से सुबह नौ बजे से शुरू किए जाने की घोषणा की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.