ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेपाल की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा है गंभीर खतरा

नेपाल की अर्थव्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अगर सरकार ने तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में हालात बेहद खराब हो सकते हैं। देश के तीन पूर्व वित्त मंत्रियों बिष्णु पौडेल, सुरेंद्र पांडे और डा। युबराज खातिवाड़ा ने रविवार को वर्तमान आर्थिक परिदृश्य पर नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से संयुक्त वक्तव्य जारी किया। तीनों पूर्व मंत्रियों ने कहा कि अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिए अर्थशास्त्रियों, पत्रकारों और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपनी तरफ से सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। केंद्रीय बैंक के गवर्नर महा प्रसाद अधिकारी को निलंबित करने के फैसले को उन्होंने गलत फैसला करार दिया। वस्तुओं और सेवाओं के आयात के लिए नेपाल के पास अब केवल छह महीने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार बचा है।

केंद्रीय बैंक ने विलासिता से जुड़ी अन्य वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। जुलाई 2021 के बाद से नेपाल में बढ़ते आयात और पर्यटन और निर्यात से कम आय के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2022 तक नेपाल का सकल विदेशी मुद्रा भंडार जुलाई 2021 के मुकाबले 17 प्रतिशत घटकर 9।75 बिलियन अमेरिकी डालर हो गया। जुलाई 2021 के मध्य में यह 11।75 बिलियन अमेरिकी डालर था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.