छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस अच्छी मार्जिन से जीतेगी। इस जीत के 24 घंटे की भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि मई से वे 90 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे। कोरोनाकाल के पहले बस्तर, सरगुजा संभाग का दौरा किया था, लेकिन अब सभी विधानसभा सीटों पर जाएंगे। इधर खैरागढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो चुका है। 10 प्रत्याशियों का भाग्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा।
राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ उप चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता 10 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। 291 केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। निष्पक्ष मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियां तैनात की गई है। मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अति संवेदनशील केंद्रों में प्रशासन की पैनी नजर है। यहां 16 अप्रैल को मतगणना होगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.