ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाजार में हावी रही बिकवाली, Sensex 488 अंक लुढ़का, Nifty 17500 के करीब क्लोज, Tata Steel रहा टॉप लूजर

Stock Market Closing: शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (NSE Nifty) दोनों इंडेक्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं.

Stock Market Closing: शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (NSE Nifty) दोनों इंडेक्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 388.20 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 58,576.37 के लेवल पर बंद हुआ है. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 144.65 अंक यानी 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 17,530.30 के लेवल पर क्लोज हुआ है.

आज किन सेक्टर में रही खरीदारीसेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इनमें मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है. आज के कारोबार के बाद प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक सेक्टर हरे निशान में क्लोज हुए हैं. इसके अलावा सभी सेक्टर लाल निशान में क्लोज हुए हैं.

लाल निशान में बंद होने वाले सेक्टर्सआज के कारोबार के बाद लाल निशान में बंद होने वाले सेक्टर की लिस्ट में निफ्टी ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल एंड गैस सेक्टर लाल निशान में बंद हुए हैं.

किन शेयर्स में आज रही खरीदारीआज के टॉप गेनर शेयर की लिस्ट में Axis Bank रहा है. एक्सिस बैंक के शेयर्स 1.60 फीसदी की तेजी के साथ 798 के लेवल पर बंद हुए हैं. इसके अलावा कोटक बैंक, पॉवर ग्रिड, मारुति, ICICI bank, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम और HDFC के शेयर्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं.

किन कंपनियों के शेयर्स में रही गिरावट?इसके अलावा टाटा स्टील आज टॉप लूजर रहा है. विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, रिलायंस, एलटी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, इंफोसिस, अल्ट्रा केमिकल, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, डॉ रेड्डी, एसबीआई, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, HDFC Bank, TCS, नेस्ले इंडिया और टाइटन समेत कई शेयर्स लाल निशान में बंद हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.