ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने बिजनेसमैन सनी कपूर के साथ की सगाई

फिल्म इंडस्ट्री में कई मशहूर फिल्मों को निर्मित करने वालीं फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने सोमवार को सगाई कर ली। निर्माता ने बिजनेसमैन सनी कपूर के साथ हुई सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। सामने आईं इन तस्वीरों में गुनीत बेहद खुश और प्यारी लग रही हैं। अपने इस दिन पर फिल्म निर्माता ने नीले रंग की साड़ी और उसके साथ मांग टीका लगाया था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। फिल्म निर्माता की सगाई की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई कलाकार उन्हें बधाइयां देते नजर आए।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की फोटोज शेयर करते हुए निर्माता गुनीत मोंगा ने एक भावुक करने वाला नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी गलत ट्रेन आपको सही स्टेशन तक ले जाती है और वहीं पर आगे बढ़ते हुए मैंने अपने जीवनसाथी के रूप में सनी को पाया’।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.