मां बनने वाली हैं गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स
अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की है। ब्रिटनी ने लिखा, “मैंने माऊई ट्रिप के लिए इतना वज़न घटाया था लेकिन वह फिर बढ़ गया। मैंने सोचा आखिर मेरे पेट को क्या हुआ? इसके बाद मैंने जब प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया चो पता चला मेरा बच्चा होने वाला है। ब्रिटनी ने पिछले साल सैम असगारी से सगाई की थी। ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी की लव लाइफ की बात करें तो 2016 में म्यूजिक वीडियो के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी।ब्रिटनी ने बताया कि वह बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.