ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिक्सड डिपॉजिट कराने का है प्लान तो जल्दी करें, यहां चेक कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज?

SBI VS HDFC Bank: आज हम आपको बताएंगे कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी SBI या फिर प्राइवेट सेक्टर का HDFC Bank कौन एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहा है.

Bank FD Rates: अगर आप भी बैंक में फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Depoite) कराने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले जान ले कि आपको कौन सा बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा दे रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी SBI या फिर प्राइवेट सेक्टर का HDFC Bank कौन एफडी पर ज्यादा ब्याज दे रहा है.

कई बैंकों ने ब्याज दरों में किया है बदलावआपको बता दें पिछले दो महीनों से लगभग सभी बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है. कुछ बैंकों नें ब्याज दरों में इजाफा किया है वहीं, कुछ बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है. आइए आपको बताते हैं कि प्राइवेट या फिर सरकारी कौन सा बैंक आपको एफडी की ब्याज दरों में ज्यादा फायदा दे रहा है.

HDFC ने 6 अप्रैल को ब्याज दरों में किया था बदलावप्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े HDFC Bank ने हाल ही में कई अवधि की ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक की नई दरें 6 अप्रैल से लागू हो गई हैं. वहीं, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की बात करें तो SBI ने 15 फरवरी को ब्याज दरों में बदलाव किया था.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एफडी पर मिलता है इतना ब्याजआपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के लिए अलग-अलग रेट ऑफ इंटरेस्ट ऑफर करता है. 2 से 3 साल के बीच की एफडी पर बैंक ग्राहकों को 5.20 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर करता है. वहीं 3 से 5 साल की अवधि पर 5.45 प्रतिशत, 5 से 10 साल की अवधि पर 5.50 प्रतिशत ब्याज दर बैंक द्वारा ग्राहकों को ऑफर किया जाता है. ध्यान रखें कि यह एफडी के रेट्स 2 करोड़ से कम राशि के लिए हैं.

कितना है मिनिमम ब्याजआपको बता दें HDFC Bank इस समय ग्राहकों को 2.50 फीसदी से लेकर 5.60 फीसदी तक ब्याज का फायदा दे रहा है. इसके अलावा बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी की सुविधा दे रहा है.

सीनियर सिटीजन्स को कितना मिल रहा ब्याज?इसके अलावा सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाले ब्याज की बात करें तो HDFC Bank 10 साल के फिक्सड डिपॉजिट पर 6.35 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा दे रहा है. वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस अवधि वाली ब्याज दरों के लिए 6.30 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. दोनों बैंक सीनियर सिटीजन के लिए एफडी पर 0.40 फीसदी से 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.