नीतीश कुमार के जनसंवाद प्रोग्राम में फटा बम । बाल बाल बचे नीतीश कुमार बम फोड़ने वाला पुलिस हिरासत में
जिला के सीलाओ ब्लाक के गांधी हाई स्कूल में फटा बम।
बिहार शरीफ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंवाद प्रोग्राम में उनके सुरक्षा की पोल उस समय खुल गई जब नीतीश कुमार से महज 15 फीट की दूरी पर एक सरफिरे ने बम फोड़ दिया इस घटना के बाद पूरे जनसंवाद प्रोग्राम में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया बताया जाता है पावापुरी गिरियक जनसंवाद प्रोग्राम कर सिलाओ के गांधी हाई स्कूल में बनाये गए पंडाल में जनसंवाद प्रोग्राम में शिरकत करने आए थे तथा पंडाल में लोगों से मिल रहे थे इसी दौरान एक सरफिरे में बम फोड़ दिया हालांकि पुलिस इसे पटाखा बता रही है परंतु इस तरह की घटना मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में उनकी सुरक्षा का पोल खोलती है जब नीतीश कुमार की सुरक्षा के हाल यह है तो फिर आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होता होगा बताते चलें कि बीते 27 मार्च को पटना के फतुहा में जनसंवाद प्रोग्राम के दौरान नीतीश कुमार पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था उस समय भी पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था परंतु बार-बार हो रहे हैं इस तरह की घटना नीतीश कुमार के गिरिह जिला में उनके सुरक्षा की बखिया उधेड़ कर रख रहा है सिलाओ के बाद नीतीश कुमार पर्यटन स्थल राजगीर गए जहां उन्होंने विश्व शांति स्तूप व अन्य जगह का भ्रमण करते हुए राजगीर मखदूम कुंड पहुंचे और वहां चादर पोशी कर मुल्क की शांति रियासत की अमन के लिए प्रार्थना की नीतीश कुमार के इस काफिले में कई पदाधिकारी के अलावा उनके सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे इसके बाद भी इस तरह की घटना घटित हुई अब नीतीश कुमार का जनसंवाद प्रोग्राम बिहार शरीफ शहर में होना है 13 तारीख को होने वाले इस प्रोग्राम के लिए जिला प्रशासन कैसी सुरक्षा का प्रबंध करती है यह आज ही पता चलेगा परंतु पुलिस सिलाओ में हुए घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है