ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत से बोला अमेरिका, चीन के खिलाफ हम करेंगे आपकी मदद

नई दिल्ली/: चीन भारत की उत्तरी सीमाओं पर ‘दोहरे इस्तेमाल’ के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। ये जानकारी अमेरिका ने भारत को दी। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने भारत-अमेरिका 2+2 बैठक से पहले भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि भारत की उत्तरी सीमाओं पर “दोहरे इस्तेमाल के बुनियादी ढांचे” का निर्माण करके चीन इंडो पैसिफिक की सुरक्षा को कम कर रहा है।
उन्होंने कहा, “बीजिंग आपकी सीमा पर दोहरे इस्तेमाल वाले बुनियादी ढांचे के निर्माण से इंडो पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा को कम कर रहा है। हम आपकी संप्रभुता की रक्षा करते हुए आपके साथ खड़े रहेंगे।” अमेरिका ने लद्दाख गतिरोध के दौरान तत्काल सर्दियों के कपड़ों के साथ मदद करने के अलावा इंडिया प्रीडेटर ड्रोन और अन्य हाई-टेक उपकरण दिए हैं। भारत का चीन के साथ लद्दाख में जारी गतिरोध अभी भी जारी है।
इंडो-पैसिफिक में चीनी आक्रमण और सहयोग के अलावा, दोनों पक्षों ने यूक्रेन संघर्ष, मेक इन इंडिया पहल और वैश्विक साझेदारी सहित रक्षा संबंधों में वृद्धि पर भी चर्चा की। चीन द्वारा क्षेत्र एवं अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अपने हितों के हिसाब से बदले जाने का प्रयास करने का उल्लेख करते हुए ऑस्टिन ने कहा कि दोनों देशों (अमेरिका-भारत) ने हिन्द प्रशांत में अपनी सैन्य परिचालन पहुंच को बढ़ाने एवं साथ मिलकर करीबी समन्वय बढ़ाने के नए अवसरों की तलाश की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.