ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कम खर्च में घूमें ये 5 देश

विदेश घूमना की इच्छा कौन नहीं रखता, लेकिन लोग अक्सर सिर्फ इसलिए ट्रिप प्लान नहीं कर पाते क्योंकि वहां जाना काफी महंगा पड़ता है। वहां का वीज़ा, फ्लाइट, ठहरने और फिर खाने-पीने का खर्चा हमारे बजट से बाहर निकल जाता है।

नेपाल  :  राजधानी काठमांडू बेहद ही खूबसूरत है। यहां के बौद्ध स्तूप दुनियाभर में मशहूर हैं। आप दिल्ली से फ्लाइट ले रहे हैं तो आराम से 12 हजार से लेकर 15 हजार में घूम सकते हैं। यह भारत का पड़ोसी देश है। यहां जाने के लिए आपको पासपोर्ट और वीजा की कोई जरूरत नहीं है।

वियतनाम  : भारत से यात्रा पर जाने के लिए सबसे सस्ते देशों में से है। यहां आपको सुंदर समुद्र तट, लैंडस्केप, लजीज स्ट्रीट फूड, गुफाएं देखने को मिलेंगी। शोपिंग के लिए वियतनाम बहुत ही सस्ता देश है।

भूटान  :  हिमालय की पहाड़ियों से ढका हुआ है, जहां आपको कई रहस्यमय चीजें और कथाएं सुनने को मिल जाएंगी। ऐसा माना गया है कि दुनिया के सबसे खुश लोग भूटान के होते हैं। इस देश में जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। भूटान आप सड़क, फ्लाइट और ट्रेन के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

बाली  : इंडोनेशिया का एक द्वीप है। यहां कई हाई-फाई रेस्तरां और ट्रेंडी फैशन स्टोर्स की धूम है। दिल्ली से बाली की हवाई दूरी करीब 6,800 किलोमीटर है। फ्लाइट से बाली पहुंचने में करीब सवा 8 घंटे लगते हैं।

मलेशिया  :  भारत से मलेशिया का सफर मात्र 4 घंटे की उड़ान का हैं। यहां काफी पर्यटक आते हैं। कुआलालंपुर मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मलेशिया में देखने लायक कई मार्कट हैं।

श्रीलंका  : घूमने के लिए श्रीलंका काफी सस्ता देश है। खास बात ये है कि आप कम समय और बजट में श्रीलंका जा सकते हैं। यहां आप सुंदर तटीय इलाकों को घूम सकते हैं। श्रीलंका दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले द्वीपों में से एक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.