ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SBI ग्राहक अब घर बैठे ब्लॉक करवाएं अपना ATM, रिइश्यू के लिए अपनाएं ये सरल प्रोसेस

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के ग्राहक हैं और आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि चोरी या खो गए एटीएम कार्ड (ATM) को ब्लॉक कैसे करवाएं तो बता दें कि ये काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं। इसके लिए एसबीआई ग्राहकों को बस एक एसएमएस (SMS) करना होगा। इसके अलावा ग्राहकों अब घर बैठे ही अपना कार्ड रिइश्यू भी करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा प्रोसेस-

कैसे पाएंगे एटीएम कार्ड‍ ब्लॉक?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ATM) के ग्राहकों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से BLOCK फिर स्पेस देने के बाद कार्ड का अंतिम चार डिजिट लिखकर 567676 पर एसएमएस करना होगा। इसके अलावा ग्राहक टोल फ्री नंबर के जरिए भी अपने कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं।

डॉयल करें – 1800 112 211

कार्ड‍ ब्लॉक करने के लिए – 2 दबाएं।

अपने अकाउंट के अंतिम 5 डिजिट लिखें।

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कंफर्म का एक मैसेज आएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए कार्ड कैसे रिइश्यू होगा?

‘REQUEST’ पर क्लिक करें।इसके बाद ‘Reissue/Replace Card’ पर क्लिक करें।कार्ड नंबर का चयन करें।इसके बाद ’Submit’ करें।मोबाइल एप के जरिए क्या होगी प्रक्रिया –

SBI Card Mobile App पर लॉगइन करें।

लेफ्ट हैंड पर लिखे MENU टैब पर जाएं।

SERVICE REQUEST पर टैप करें।

‘REISSUE/REPLACE Card टैप पर जाएं।

रिप्लेसमेंट पर कितना पैसा देना होगा?

‘Reissue/Replace Card’ पर 100 रुपये के अलावा टैक्स भी देना होगा।

कितना समय लगेगा?

रिक्वेस्ट के बाद आपको 7 दिन के अंदर नया कार्ड‍ मिल जाएगा। कई बार देखा जाता है कि लोकेशन की वजह से देरी भी होती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.