ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षा के विकास के लिए हो भारतीय शिक्षा सेवा का गठन : आरसीपी सिंह बिहार के पास अन्य राज्यों से ज्यादा है खनिज संपदा बच्चों को कानून की शिक्षा पर जोर से समाज

पटना। केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने शिक्षा के विकास, मूल्यांकन व अनुश्रवण के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं की तरह भारतीय शिक्षा सेवा के गठन करने की मांग केन्द्र सरकार से की है। वे रविवार को स्थानीय पटेल सेवा संघ में अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार की प्रदेश कार्यसमिति के विस्तारित बैठक का उद्घाटन कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा का मकसद तक पूरा होता है जब शिक्षार्थी में परीक्षा पास करने के साथ-साथ सोचने की क्षमता विकसित हो तब शिक्षा की चिनगारी से समाज प्रकाशित होगा। श्री सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक के शासन का आधार व्यापार व धन संपदा था। इसलिए अपने बच्चों में व्यावसायिक शिक्षा, वाण्ज्यि की शिक्षा व कानून की शिक्षा पर ज्यादा जोर देना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बिहार में जितनी खनिज संपदा है उतना अन्य राज्यों में नहीं है यहा जमुई के सोनो के अलावा गया के जेठियल में है। भागलपुर व बांका में अकूत कोयला का भंडार है। सबसे बढिया फॉस्फेट औरंगाबाद में टंगस्टन नवादा में है। इसलिए बिहार केजमीन के नीचे छिपे खनिज संपदा का ज्ञान बच्चों में देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास दुनिया का इतिहास है। उन्होंने कहा कि बच्चों में अगर कानून की जानकारी होगी तब ही वह बेहतर नागरिक बन पाएगा। साथ ही जज की नियुक्ति कॉलेजियम प्रणाली की जगह लोकतांत्रिक तरीके से परीक्षा लेकर होनी चाहिए तब ही समान्य घर का बच्चा भी जज बन सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय मौर्य शिक्षकसह शिक्षा मंच के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि उनके संगठन का मकसद है बिहार के बच्चों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना और शिक्षकों का सम्मान बढ़ाना है। इसके तहत उनके संगठन के द्वारा अबतक बिहार के तीन हजार से अधिक सेवानिवृत शिक्षकों को रामवृक्ष प्रसाद सम्मान से सम्मानित किया गया है। और आगे 2022 के शिक्षक दिवस सप्ताह के तहत इस साल लगभग 5 हजार शिक्षकों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके संगठन को 15 जिला में सशक्त संगठन है जल्द ही पूरे बिहार सभी जिले में संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण महासचिव कुमारी अंजली भारती, संचालन सचिव रामानंद प्रसाद, व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष महादेव प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक रामकिशुन महतो, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार, संजय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद,उषा सिंह, मीना कुमारी, विजय कुमार सिंह, केपी सिंह, दिनेश अरोड़ा, विशन कुमार बिट्टू सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.