ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पटना, राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में बुधवार को छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम चंद्रशेखर वेंकट रमन के चित्र से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया गया। तत्पश्चात उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि भारत के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 ई. को रमन प्रभाव की खोज की थी। इस अद्भुत खोज के लिए उन्हें 1930 ई. ङमें नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को, रमन प्रभाव की खोज को याद करने तथा युवाओं को विज्ञान व प्रौद्योगिकी एवं नए विचारों की खोज में बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1987 ई. से हुई। उन्होंने कहा कि विज्ञान किसी भी देश के विकास के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह देश की रीढ़ की हड्डी के समान है। आज विज्ञान की खोज के कारण हमारे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। जीवन जीना काफी आसान हो गया है। कृषि तकनीक, संचार, अंतरिक्ष, घरेलू उपकरण के निर्माण, रोगों का उपचार इत्यादि के क्षेत्र में विज्ञान का महत्व अतुलनीय है। अतः हमें विज्ञान पढ़ने के वक्त इसकी मूल तथ्यों एवं उद्देश्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह में रफत परवीन, नसरीन खातून, सुहाना नसीम, यासमीन परवीन, फातिमा नाज, मुस्कान परवीन, जजमीन अली, जुलेखा परवीन, लजीना अली, उजमा परवीन, आरफा परवीन, अल्फी परवीन, सहरीन परवीन, मरियम शमशाद, किफा, मुस्कान सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने ञबढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह को सफल बनाने में अजीज फातिमा, सरफुद्दीन नूरी, तालिमी मरकज सदस्या रेशमा खातून की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.