अग्निशमन सेवा से जुड़े कर्मियों ने लगाई दौड़, दिया आग से बचाव के सन्देश
अग्निशमन सेवा सप्ताह जो की दिनांक 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है इस अवसर पर आज पूर्वाह्न में मैराथन का आयोजन किया गया, जो स्वराजपुरी रोड स्थित अग्निशमन कार्यालय से प्रारंभ कर टिकारी रोड, गोलपत्थर मोड, जीबी रोड, पीरमंसूर रोड, कोईरीबाड़ी, नूतन नगर, गांधी मैदान होते हुए पुनः अग्निशमन कार्यालय में समाप्त हुआ।
अग्निशमन सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजनो को अग्नि से सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। मैराथन में पीएस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जानकारी दिया गया तथा पम्पलेट का वितरण आमजनो के बीच किया गया।
मैराथन में ज़िला अग्निशमन पदाधिकारी संदीप कुमार, अरविंद प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं गृहरक्षक शामिल हुए। साथ ही अग्निशामलय बोधगया, नीमचक बथानी के पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल हुए।