ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध निर्माणों पर लगातार कार्यवाही के बावजूद माफियाओं के हौसले बुलंद, जहां हुई रिमूवल कार्यवाही उसी झोन में तन गई अवैध बिल्डिंग

अवैध निर्माणों पर लगातार कार्यवाही के बावजूद माफियाओं के हौसले बुलंद, जहां हुई रिमूवल कार्यवाही उसी झोन में तन गई अवैध बिल्डिंग

मिक्स यूज की अनुमति पर एमओएस कवर तीन प्लाटों को जोड़ा निगम ने दुकाने की सील फिर भी नही हुआ असर

सांध्य दैनिक 6pm शहर में राजस्व को बंटा लगा रहे कई बिल्डिंग माफियाओं के खुलासे करता आया है। जिसके बाद नगर निगम ने आनन-फानन में कार्यवाही भी की है। लेकिन सवाल तब खड़े होते है जब उसी झोन में अवैध बिल्डिंग खड़ी हो जाए जहां कुछ दिन पहले ही एक बिल्डिंग पर रिमूवल की कार्यवाही हुई हो। मामला झोन 19 का है यहां मनीष जैन नामक मकान मालिक ने तीन प्लाटों को जोड़ कर संयुक्तिकरण कर लिया है।

इंदौर नगर निगम को राजस्व का चूना लगा रहे बिल्डरों पर कार्यवाही लगातार जारी है। लेकिन स्किम 140 में रिमूवल कार्यवाही होने के बावजूद अवैध निर्माणों पर अब तक रोक नही लगी है। झोन 19 के स्किम 140 में जेम्बी के सामने बनी तीन मंजिला बिल्डिंग मनीष जैन ने बनाई है। यहाँ नक्शे के विपरीत निर्माण कर लिया गया है। तीन अलग-अलग प्लाटों को एक साथ जोड़कर संयुक्ति करण मौके पर किया गया है। अवैध निर्माण में व्यापार भी संचालित हो चुका है। शिकायतों के बाद पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने दुकाने सील करने की कार्यवाही की थी। लेकिन इसके बावजूद मेहता इलेक्ट्रिकल के नाम से एक दुकान बिल्डिंग में दोबारा खुल चुकी है। व्यापार चल रहा है। जैन के इस अवैध निर्माण पर कार्यवाही नही होने के चलते अन्य लोग भी अवैध निर्माण करने में दोबारा जुट गए है। बीओ के मुताबिक जैन के पास मिक्स यूज की अनुमति है। लेकिन तीन मंजिला बनी इस इमारत में ऊपर और नीचे दोनो ओर कमर्शियल निर्माण कर लिया गया है। लेकिन शुभ लाभ भारी होने के चलते कार्यवाही नही हो रही है।

इंजीनियर की गलती है मेने जीवन मे पहली बार निर्माण किया है। नगर निगम में बात चल रही है। जब इंजीनियर का नाम पूछा तो जैन ने बताने से इनकार कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.