ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एचडीएफसी बैंक बांड जारी कर 50,000 करोड़ जुटाएगा 

नई दिल्ली । प्राइवेट क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने कहा कि वह अगले एक साल में बांड जारी कर 50,000 करोड़ रुपए का वित्त जुटाएगा। बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में बांड जारी करने का फैसला लिया गया। इससे जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल ढांचागत क्षेत्र को वित्त मुहैया कराने और ग्राहकों को किफायती आवासीय ऋण देने में किया जाएगा। एचडीएफसी बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि अगले एक साल में बांड जारी कर 50,000 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद यह रकम निजी आवंटन के जरिए जुटाई जाएगी। इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक ने रेणु कर्नाड को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किए जाने की जानकारी भी दी। रेणु सितंबर, 2022 से अगले पांच वर्षों तक निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में बनी रहेंगी। रेणु वर्ष 2010 से ही आवासीय वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड ने हाल ही में विलय की घोषणा की हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.