ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर की पुरानी बस्ती में लोकवाणी को उत्साह से सुना गया

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के प्रसारण में इस बार ‘‘नवा छत्तीसगढ़ नवा बजट’’ को पुरानी बस्ती रायपुर के लोगों ने उत्साह के साथ सुना। लोकवाणी की 28वीं कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बातचीत में बताया कि हमारा बजट नए छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में श्रोताओं द्वारा पूछी गयी जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की मजबूत आर्थिक स्थिति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या के अनुपात में बजट प्रावधान किया गया है, वहीं सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों का भी बराबर ध्यान रखा गया है। कृषि क्षेत्र को लेकर हमारी प्राथमिकता बहुत ही स्पष्ट है और इसके लिए बजट में पर्याप्त राशि की व्यवस्था की गई है।
लोकवाणी सुनकर कई श्रोताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली से अधिकारी कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसी प्रकार पीएससी और व्यापम की परीक्षा शुल्क माफी, जनप्रतिनिधियों का मानदेय और विकास निधि बढ़ाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। लोकवाणी श्रोता श्री सचिन शर्मा, श्रीमती प्रीति मिश्रा, सरिता दाहव ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस वित्तीय वर्ष में बजट प्रावधानों को सभी वर्ग के लोगों के लिए हितैषी बताया। श्री राजा महार, शैल यंक, मार्लक प्रजापति, अफताब, किशोर पंसारी, सत्यम शुक्ला सहित अन्य लोगों ने भी रेडियो मासिक वार्ता लोकवाणी को उत्साह के साथ सुना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.