केंद्रीय विमानन मंत्री सिंधिया ने राजा भोज एयरपोर्ट पर महिला स्व-सहायता समूह के आउटलेट का किया शुभारंभ
भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर अवसर योजना में स्व-सहायता समूहों को प्रमोट करने के उद्देश्य से एयरपोर्ट पर आवंटित आउटलेट का केंद्रीय विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुभारंभ किया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित रहे।
भारत सरकार के अवसर कार्यक्रम में सभी एयरपोर्ट पर स्थानीय उत्पादों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
भोपाल में राजा भोज एयरपोर्ट पर नगर निगम भोपाल के शहरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु आवंटित आउटलेट विधिवत शुरू हो गया है।
एयरपोर्ट संचालक श्री के. अग्रवाल, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री गजेन्द्र नागेश, अपर आयुक्त नग़र निगम भोपाल श्री कमलेन्द्र सिंह परिहार, सीआइएसएफ के श्री मान सिंह एवं नगर निगम भोपाल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.