ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर के सरकारी उद्यान के आम बगीचों के फल की होगी नीलामी

बिलासपुर। सरकंडा के शासकीय उद्यान रोपणी में उद्यानिकी विभाग की आम का बगीचा है। इसमें 130 के करीब पेड हैं। बगीचे में 20 वेरायटी के आम का फल है। आम के पेड में फल तैयार हो गया है। विभाग ने नीलामी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। इस बार साढ़े चार लाख रुपये नीलामी के लिए बोली तय की गई है। ज्यादा बोली लगाने वालों को बगीचा के फलों को तोड़ने की अनुमति दी जाएगी।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार आम की फसल कमजोर है। बौर के समय आंधी बारिश और मौसम खराब होने के कारण बौर को काफी नुकसान पहुंचा है। उद्यान विभाग के आम के बगीचे में 130 पेड़ है। यहां लंगड़ा,सुंदरी,मल्लिका,आम्र्रपाली के अलावा 20 अन्य वेरायटी के आम का पेड़ है। अमूमन सभी पेड़ों में फल लगा है। फसल कमजोर होने के कारण विभाग ने नीलामी के लिए साढ़े चार लाख स्र्पये की बोली तय किया है। 22 अप्रैल को बगीचे में नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नीलामी की शर्तों पर नजर डालें तो जिसकी बोली अधिक रहेगी इस सीजन के आम के पेडों में लगे फल तोड़ने की अनुमति दी जाएगी। फल तोड़ने के बाद बगीचा विभाग के आधिपत्य में आ जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.