ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, पंजाब के 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज की होगी जांच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा राज्य पर चढ़े 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बारे में विस्तृत जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि पिछली सरकारों ने पैसा कहां खर्च किया। कर्ज के पैसे से कौन-कौन से विकास कार्य किए गए, इसका पूरा हिसाब होगा और जांच के बाद रिकवरी भी की जाएगी।

पंजाब में पिछले करीब 70 साल से कांग्रेस और अकाली दल की अगुवाई वाली ही सरकारें रही हैं। पंजाब पर इस समय लगभग तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके ब्याज के एवज में ही सरकार को हर महीने एक भारी-भरकम रकम देनी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार सवाल उठाया जाता है कि पंजाब पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए वादों को कैसे पूरा करेगी। हैरानी की बात है कि पंजाब में बीते कई सालों से न तो कोई नया अस्पताल बना, न कोई सरकारी स्कूल-कॉलेज बना और न ही कोई सरकारी विश्वविद्यालय ही बना। राज्य में जो सरकारी विश्वविद्यालय पहले से चल रहे हैं, वह भी घाटे में हैं। राज्यभर में बन रहे हाईवे निजी कंपनियों बना रही हैं तो कर्ज का पैसा आखिर कहां गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.