ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिश्वत मांगने के आरोप में आईटीआई का प्रिंसिपल गिरफ्तार

मोहाली में आईटीआई के प्रिंसिपल को विजिलेंस विभाग ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर पर की गई थी। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रिंसिपल को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया। मामले की पुष्टि विजिलेंस विभाग के डीएसपी हरविंदरपाल सिंह ने की है।

श्री फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले हरदीप सिंह ने भ्रष्टाचार मुहिम को लेकर जारी नंबर पर वीडियो जारी करते हुए बताया कि 2020 में फेज-5 स्थित सरकारी औद्योगिक सिखलाई संस्था में कांट्रेक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में डीएसटी स्कीम के तहत इंस्ट्रक्टर लगने के लिए आवेदन किया था। इसे लेकर प्रिंसिपल शमशेर सिंह पुरखालवी के पास साक्षात्कार दिया। नौकरी को लेकर सारी शर्तें और असल दस्तावेज को वेरिफाई तक किया गया। इसके बाद जब भर्ती प्रक्रिया का काम पूरा हुआ तो आरोपी ने नौकरी पर रखने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इस दौरान हरदीप रिश्वत की रकम नहीं दे पाया और इस कारण उसे नौकरी से वंचित होना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.