ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अडानी विल्मर की जारी है उड़ान, 700 के पार पहुंच गया शेयर भाव

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी विल्मर के शेयर (Adani wilmar share) लगातार शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। कंपनी के शेयर लिस्टिंग डे से लेकर अब तक महज ढाई महीने में ही करीब 300 पर्सेंट से अधिक का शानदार रिटर्न

Multibagger Adani Wilmar Share Price today:  करीब 3 महीने पहले शेयर बाजार में  लिस्ट हुई अडानी विल्मर के शेयरों  की उड़ान जारी है। आज अडानी विल्मर नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच अडानी का यह स्टॉक नया रिकॉर्ड बनाते हुए ऑल टाइम हाई 701.30 रुपये पर पहुंच गया है। इसका अब तक का लो 227 रुपये है।

अडानी विल्मर (Adani wilmar share)  कंपनी के शेयरों में आज प्रति शेयर 29.20 रुपये की वृद्धि हुई है। यानी 4 फीसद से अधिक की उछाल। बता दें कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग डे के बाद से लगातार निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। यह लिस्टिंग डे से लेकर अब तक लगभग करीब 300 पर्सेंट से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में यह शेयर लगभग 85 % उछला है। जबकि, एक हफ्ते में यह स्टॉक 15.48 फीसद उछल चुका है।

इश्यू प्राइस से करीब 200 प्रतिशत का फायदा

बता दें कि अडानी विल्मर का आईपीओ (Adani wilmar ipo) 27 जनवरी 2022 को लॉन्च हुआ था और इसके शेयरों की लिस्टिंग 8 फरवरी 2022 को हुई थी। कंपनी का इश्यू प्राइस ₹218 से ₹230  था। बीएसई पर कंपनी के शेयर 8 फरवरी को 221 रुपये डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे। इस हिसाब से अडानी विल्मर (Adani wilmar) के शेयर लगभग ढाई महीने में ही अपने निवेशकों को करीब 308 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.