काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत
अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने स्कूलों को निशाना बनाया। काबुल में मंगलवार सुबह स्कूलों में 3 ब्लास्ट हुए। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इन धमाकों में अब तक 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई है। दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.