ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाली-डे पैकेज के नाम से लोगों से की ठगी, छह आरोपी ग‍िरफ्तार

गोरखपुर । फर्जी वेबसाइट और कंपनियों के जरिये हाली-डे पैकेज का आफर देकर जालसाजी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को कैंट पुलिस ने कार्मल रोड से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपित दिल्ली, हरियाणा, आजमगढ़, मऊ व उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर के व‍िंग कमांडर से आरोपितों ने 70 हजार रुपये की ठगी की थी। रविवार को उन्होंने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर के व‍िंग कमांडर शेखर डोरले ने हाली-डे पैकेज के नाम पर ठगी किए जाने की जानकारी देते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी थी। उन्होंने लिखा कि 26 जनवरी को मोहद्दीपुर स्थित बिग बाजार में खरीदारी करने गए थे। उसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति ने कूपन दिया और उनसे फोन नंबर और कुछ जानकारियां लीं। उसके दो दिन बाद उनके पास फोन आया। काल रिसीव करने पर उसने बताया कि आपको फ्री मूवी टिकट, तीन दिन का होटल स्टे और स्पा के वाउचर्स दिए जाएंगे। इसके लिए परिवार के साथ उन्हें होटल क्लार्क में आना पड़ेगा।

29 जनवरी की शाम को पांच बजे वह होटल के कांफ्रेंस रूम में पहुंचे। जालसाजों ने उन्हें अपनी कंपनी वेस्टिन इंटरनेशनल क्लब के बारे में बताया। उन्होंने पांच साल के लिए हाली डे स्कीम में कई लुभावने आफर दिया और अपनी फर्जी वेबसाइट beachwestininternationalclub.com पर मौजूद वीडियो और ग्राहकों के अच्छे फाइव स्टार रिव्यू भी दिखाए। फर्जी हाली-डे पैकेज के नाम पर उन्होंने 70 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद विंग कमांडर की तहरीर पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.