ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में 300 करोड़ रुपये की जमीन अतिक्रमण से मुक्त

भोपाल | जिला प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन व नगर निगम ने साझा कार्रवाई कर चूना भट्टी इलाके में इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त करा ली है। इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा दुकानें बना ली गई थीं। भोपाल जिला प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन व नगर निगम ने साझा कार्रवाई कर चूना भट्टी इलाके में इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। मुक्त कराई गई जमीन चूना भट्टी इलाके में मेनरोड पर स्थित है। यह पॉश आवासीय क्षेत्र है। इस पर बनी कुछ अवैध दुकानों को गिरा दिया गया। मामले में एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह महिला उक्त दुकानें बेच रही थी। इन दुकानों को सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.