छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, रेत खदान में खड़े 8 वाहन आग के हवाले
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल हाइवे 63 पर मौजूद मिंगाचल बस्ती में नक्सलियों ने बीती रात एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए रेत खनन में लगे 6 डम्परों और दो जेसीबी मशीनों को आग के हवाले कर दिया। सभी वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए, हालांकि पहली बार नक्सली घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सभी वाहन 90 प्रतिशत तक जल चुके थे। इस घटना के बाद एक बार फिर नेशनल हाइवे पर दहशत का माहौल है।
घटनास्थल CRPF कैम्प से महज दो किलोमीटर दूर और थाने से तीन किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। लंबे समय के बाद नक्सलियों ने एनएच-63 के करीब आकर इस तरह की बड़ी घटना को अंजाम दिया है, एनएच 63 को अब तक काफी सुरिक्षत माना जाता था , लेकिन इस घटना ने एक बार फि सभी राहगीरों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.