ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूलों में कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ी दहशत

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद जिले के निजी स्कूलों में छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। स्कूलों में छात्र और शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। नोएडा में आठ बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। इससे जिले में अब कुल सक्रिय केसों में 15 बच्चे शामिल हैं।  उधर गाजियाबाद में 13 दिन में 21 बच्चे संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है।
विभाग ने किशोरों का टीकाकरण तेज करने के लिए सभी स्कूलों को सख्त नोटिस भेजा है। जिन स्कूलों में बच्चे संक्रमित मिल रहे हैं वहां पर कांटेक्ट ट्रेसिंग और जांच बढ़ा दी गई है। नोएडा में आठ बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में अब कुल सक्रिय केसों में 15 बच्चे शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, जेवीएम ग्लोबल स्कूल, श्रीराम मिलेनियम स्कूल के एक-एक बच्चे सहित अन्य स्कूलों के कुल आठ बच्चों के पाजिटिव होने की पुष्टि की है। सीएमओ डा सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि खेतान स्कूल के 13 बच्चे और तीन अध्यापक के संक्रमित होने की सूची स्कूल प्रबंधन की ओर से प्राप्त हुई थी। प्रबंधन ने एहतियातन स्कूल को 17 अप्रैल तक बंद कर दिया है। हालांकि आनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
गाजियाबाद में बुधवार को पांच छात्रों समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो की उम्र शून्य से 12 वर्ष, दो की 13 से 20 वर्ष, पांच की 21 से 40 वर्ष और दो संक्रमितों की उम्र 60 वर्ष अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश कोरोनारोधी टीका न लगवाने वाले बच्चे संक्रमित मिल रहे हैं। कुछ में लक्षण मिल रहे हैं तो कुछ में नहीं। खांसी-जुकाम की शिकायत जरूर मिल रही हैं। साहिबाबाद क्षेत्र के कुछ स्कूलों में लापरवाही के चलते संक्रमण फैलने पर नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.