मुख्यमंत्री चौहान ने केसिया और करंज के पौधे लगाए
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में जय हिंद सेना संस्था के श्री अरुण पांडे, श्री अभिषेक नमीना, श्री वैभव योगी तथा श्री पीयूष रायकवार के साथ केसिया और करंज के पौधे लगाए।
संस्था युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए जागृत करती है। विगत 5 वर्षों से पर्यावरण- संरक्षण एवं पौधा-रोपण का पुनीत कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। इस क्रम में संस्था ने भोपाल के अवधपुरी, गोविंदपुरा, कोटरा सुल्तानाबाद, नेहरू नगर, साउथ टी.टी. नगर, शासकीय विद्यालयों एवं धार्मिक स्थलों पर वृक्षा-रोपण किया है। आवश्यकता अनुसार समाज सेवा के कार्यों में भी संस्था सक्रिय रहती है।
आज लगाए गए केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.