ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घरेलू उपाय से पाये पैरों की सूजन से छुटकारा

अगर आप पैरों में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो यहां दिए जा रहे उपाय आजमाकर देखें जिनसे आपको जल्दी राहत मिल सकती है। लेकिन लंबे समय तक दर्द बना रहे तो चिकित्सक से सलाह जरूरी है।शरीर में पोषण की कमी, मोच, ज्यादा वजन, बहुत देर तक पैर लटकाकर बैठना, खानपान में लापरवाही आदि वजहों से कभी-कभी पैरों में सूजन की समस्या होती है। इसके अलावा किडनी, हार्ट, लीवर आदि से जुड़ी गंभीर समस्याओं के संकेत के रूप में भी पैरों में सूजन आती है।

1. पैरों में सूजन होने पर थोड़े-से ऑलिव ऑयल में दो-तीन लहसुन की कलियां अच्छी तरह पका लें। दिन में तीन बार इस तेल से मालिश करें। धीरे-धीरे सूजन कम हो जाएगी।

2. रोज़ नहाने के बाद सरसों के गुनगुने तेल से पंजों की मसाज करें। कुछ ही दिनों में फायदा नजर आने लगेगा। रोज़ दिन में दो बार अदरक के तल से पंजों की मसाज करने से भी सूजन दूर होती है।

3. बाल्टी में गरम पानी में थोड़ा-सा सेब का सिरका मिलाएं। इस पानी में तौलिए को भिगोए और उससे पंजों की सिंकाई करें। कुछ ही दिनों में सूजन गायब हो जाएगी।

4. आधा कप पानी में दो टेबलस्पून साबुत धनिया भिगोएं। आधे घंटे बाद धनिया पीसकर पेस्ट बनाएं और पैरों पर लगाएं। जल्द ही राहत महसूस होगी।

5. रोज़ गर्म पानी में सेंधा नमक और फिटकरी पाउडर डालकर पैरों की सिंकाई करें। धीरे-धीरे सूजन कम हो जाएगी।एक खीरे के पतले-पतले स्लाइस काटकर पैरों पर रखें और सूती कपड़ा बांध लें। आधे घंटे बाद पट्टी खोल दें, फर्क नजर आएगा।

6. आधा बाल्टी गर्म पानी में पिपरमिंट, लेमन एसेंशियल ऑयल की तीन से चार बूंदे मिक्स करें। इस पानी में पैरों को 15 मिनट तक डुबोएं। जल्द ही सूजन से राहत मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.