ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इतने समय तक ही टिकता है गलत तरीके से कमाया गया पैसा, फिर हो जाता है नष्ट

आचार्य चाणक्य (acharya chanakya) ने धन को लेकर बहुत-सी बातें बताई हैं. उनकी नीतियां (Chanakya Niti) न केवल लोगों को धनवान बनने में मदद करती हैं, बल्कि उनके धन को हमेशा सुरक्षित भी रखती हैं.

चाणक्‍य की नीति (acharya chanakya neeti) कहती है कि अगर लोग खूब धनवान भी बन जाएं तो कुछ स्थितियों में उनका पैसा नष्‍ट हो जाता है. तो, चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन-सी स्थितियां (chanakya niti on money lose) है.
ऐसा पैसा हो जाता है नष्‍ट
चाणक्‍य नीति में एक श्‍लोक है, ‘अन्यायोपार्जितं द्रव्यं दश वर्षाणि तिष्ठति. प्राप्ते एकादशे वर्षे समूलं च विनश्यति’. इसका मतलब ये होता है कि मां लक्ष्‍मी चंचल होती हैं. अगर गलत तरीकों से धन कमाया गया तो मां लक्ष्‍मी नाराज होकर चली जाती हैं. अनैतिक तरीकों से चोरी, धोखे, अन्‍याय, जुआ वगैराह के जरिए कमाया गया धन हमेशा साथ (chanakya niti success) नहीं रहता है.
इतने दिन में होता है पैसा नष्ट
आचार्य चाणक्य ने अपने श्लोक में कहा है कि ऐसे गलत तरीकों से कमाया गया पैसा बमुश्किल केवल 10 साल तक ही रहता है. इसके बाद 11वें साल से ही ऐसा पैसा धीरे-धीरे नष्ट होने लगता है. इसलिए इंसान को कभी भी अनैतिक तरीके से पैसा नहीं कमाना चाहिए क्‍योंकि उसे बुरे कर्मों का फल भी झेलना पड़ता है कुछ वक्त के बाद ऐसा पैसा नष्‍ट (chanakya niti for money lose) भी हो जाता है. फिर चाहे वजह कोई दुर्घटना, बीमारी, नुकसान या कोई वजह भी हो सकती है.

बेहतर होगा कि ईमानदारी से पैसा कराएं उसका एक हिस्‍सा दान में दें. इससे आपके घर में हमेशा बरकत रहेगी आप दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्‍की करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.