फाइनल में हार के बाद अंशु मलिक और राधिका को मिला रजत
भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 57 भारवर्ग के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 65 भारवर्ग में राधिका को भी रजत पदक मिला जबकि मनीषा ने 62 भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। अंशु को स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में जापान की सुगमी सकुरई से हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के निडानी गांव की 20 वर्षीया अंशु पिछली बार अल्माटी में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही थीं। इस बार का रजत उनका इस चैंपियनशिप में तीसरा पदक है। उन्होंने 2020 में कांस्य पदक जीता था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.