सिक्की रेड्डी और अश्विनी की जोड़ी उबेर कप बैडमिंटन से हटी
एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय महिला युगल टीम चोट के कारण शुक्रवार को आगामी उबेर कप टूर्नामेंट से हट गई। भारतीय बैडमिंटन संघ ने यह जानकारी दी। सिक्की रेड्डी को चोट के कारण डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है जिससे इस भारतीय जोड़ी को यह फैसला करना पड़ा। उबेर कप आठ से 15 मई तक बैंकॉक में खेला जाएगा।बीएआई ने एक बयान में कहा, ‘सिक्की रेड्डी को पेट में ग्रेड 2 टीयर है जिसकी पुष्टि एमआरआई में हुई है और उन्हें डाक्टर ने चार से छह हफ्ते के आराम की सलाह दी है।’ बीएआई महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, ‘इन परिस्थितियों में यह जोड़ी उबेर कप के अलावा आगामी बीएटीसी से हट गई है तथा चयनकर्ताओं ने सिमरन सिंह और रितिका ठक्कर को उनकी जगह शामिल करने का फैसला किया है
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.