ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्‍यापारी की गर्दन पर चाकू अड़ाकर सोने की चेन, मोबाइल और नगदी रुपये लूटे

खंडवा ।   सिंधी कालोनी क्षेत्र में घर से कुछ दूर रात में टहल रहे व्यवसायी के साथ चार अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की घटना हुई है। व्यवसायी की गर्दन पर चाकू अड़ा कर बदमाश सोने की चेन मोबाइल और 15 हजार रुपये नगद लूट कर ले गए। मोघट पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर प्रकरण दर्ज किया है। बुधवार को रात साढ़े ग्यारह बजे के लगभग अजय मूलचंदानी खाना खाकर रोज की तरह अपने घर से कुछ दूर सिद्धी विहार कालोनी के सामने टहल रहा था। तभी वहां अज्ञात चार व्यक्तियों ने उसे घेर कर चाकू अड़ा दिया। गले में पहनी सोने की चेन कीमती करीबन 65 हजार रूपये, एक मोबाइल और 15 हजार रूपये छीनकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मोघट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें अजय ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस अधिकारी बदमाशों की तलाश में जुट गए। इधर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर अजय से घटना की जानकरी ली। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

सख्ती के बाद भी नहीं थम रहे अपराध

त्योहारों और पड़ोसी जिले में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिले में पुलिस द्वारा रात में सख्ती बढ़ा दी गई है ।रात 12 बजे बाद लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की ताकीद दी जा रही है। रात में सड़कों पर घूमने वालों से पूछताछ की जा रही है। दो दिन पूर्व लागू इस व्यवस्था के चलते रात में बड़ी संख्या में लोगों पर कार्रवाई भी की गई है ।इसके बावजूद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं जो राह चलते अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस की सख्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.