ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कबाड़ व्यवसायी संघ चुनाव सम्पन्न अभय बने अध्यक्ष, द्वारिका सचिव

सासाराम। रविवार को स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस, राम अयोध्या पथ प्रभाकर रोड में कबाड़ व्यवसाई संघ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में जिले के कबाड़ और स्क्रैप व्यवसाई एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी ई नवीन सिन्हा, प्रो डॉ राकेश बघेल एवं रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी अधिवक्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए ई नवीन सिन्हा ने कहा कि कबाड़ का व्यवसाय एक सम्मानित व्यवसाय है जो स्वच्छता एवं पर्यावरण के हित में है। प्रो डॉ राकेश बघेल ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। यह असंगठित क्षेत्रों के लिए जरूरी है। वहीं रोहतास जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी अधिवक्ता ने कहा कि किसी भी संगठन का पंजीकरण जरूरी है आप भी अपने संगठन का पंजीकरण अवश्य कराएं। इन व्यवसायियों द्वारा सर्वसम्मति से लिए निर्णय के अनुरूप एक निर्वाचन कमेटी का गठन किया गया। निर्वाचन कमेटी की देखरेख में सर्वसम्मति से अभय गुप्ता को संगठन का अध्यक्ष, मुन्ना सेठ को उपाध्यक्ष, अजीत जयसवाल को महामंत्री, द्वारिका प्रसाद को सचिव, धीरेंद्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं मुन्ना राम सोनी को संयोजक के रूप में निर्वाचित किया निर्वाचित किया गया। जिसका सभी सदस्यों ने एक मत एवं एक राय से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इसका समर्थन किया। वहीं 13 सदस्यों के साथ कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें संतोष कुमार, संजय सोनी, चंदन कुमार, नईम साईं, मणि भूषण पाठक, दशरथ गुप्ता, साजन सोनकर, मो शेरू, सनी गुप्ता, राजू सोनी, इम्तियाज आलम, असगर आलम, हसनैन आलम, संतोष कुमार का मनोनयन किया गया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि अभी हमारा संगठन प्रारंभिक अवस्था में है। हम इसको एक अच्छे मुकाम पर ले जाने का प्रयास करेंगे और सब को एक साथ लेकर चलने का कार्य करेंगे। संयोजक मुन्ना राम सोनी ने कहा कि मैं इस संगठन के एक-एक सदस्य को जोड़ने का कार्य करूंगा अगर किसी सदस्य को किसी तरह की असुविधा होती है तो मैं उसे दूर कर एक मंच पर एक धागा में पिरोने का कार्य करूंगा। सभी सदस्यों ने आगे संगठन के दिशा निर्देश के अनुसार ही कार्य करने में अपनी सहमति जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.