कई जिलों में लू का असर, 27 से फिर होगा मौसम में बदलाव
रांची। राज्य में 25-26 अप्रैल से फिर कई जिलों में लू चल सकती है। मौसम विभाग ने पूवार्नुमान में बताया है कि राज्य के गढ़वा, पलामू, कोडरमा तथा गिरिडीह में इसका व्यापक असर पड़ सकता है। 27 अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और राज्य के पूर्वी हिस्से (संताल परगना) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। लू के बाद बारिश के आसाररू झारखंड में एक बार फिर लू चल सकती है। मौसम विभाग की मानें, तो 25-26 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में लू चल सकती है। इनमें पलामू, गढ़वा, कोडरमा व गिरिडीह में इसका व्यापक असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आयेगा और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
आपको बता दें कि झारखंड के कई जिलों में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के कारण शुक्रवार को मौसम का मिजाज थोड़ा बदल गया था। कहीं-कहीं अधिकतम तापमान गिरा। कई जिलों में छिटपुट बारिश भी हुई।
बारिश और बादल के कारण झारखंड के कई जिलों का अधिकतम तापमान तीन से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.